एसजीआरआर के हेलीपैड पर सीएम का धामी का स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को दिल्ली से श्री गुरु राम राय हैलीपैड पथरीबाग पहुंचे। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी और अन्य...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को दिल्ली से श्री गुरु राम राय हैलीपैड पथरीबाग पहुंचे। यहां श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन और फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और गुलाब देकर अभिनंदन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. (प्रो) कुमुद सकलानी और एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट के सलाहकार डॉ. जेपी पचैरी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। दरबार श्री गुरु राम राय महाराज के प्रतिनिधि के रूप में मधुसूदन सेमवाल ने सीएम धामी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी सदस्यों का परिचय करवाया। इस मौके पर प्रबंध समिति से सतीश पुरोहित, नंदन सिंह गुसाईं, सुनील चैहान मौजूद रहे।


