Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Ensures Transparent Solutions for Public Issues
जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें अफसर: धामी

जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें अफसर: धामी

संक्षेप:

फोटो---ग्रामीण बोले- सौंग परियोजना से खैरीमानसिंह के गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो -जन सेवा

Jan 02, 2026 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन-समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। इसलिए अफसर इस अभियान को पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और प्रभावशीलता के साथ संचालित करें। शुक्रवार को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत खैरी मानसिंह में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिविर में स्थापित विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं का लाभ पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने 10 बालिकाओं को किशोरी किट, 04 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा वयोश्री योजना के अंतर्गत 52 वृद्धजनों को कुल 210 सहायक उपकरण वितरित किए गए। सीडीओ अभिनव शाह ने 106 में से 25 शिकायतों का निस्तारण कराया। 930 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सोंग बांध परियोजना से न्याय पंचायत खैरीमानसिंह के गांवों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। परियोजना के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इन गांवों को डीपीआर में सम्मिलित कर लिया गया है। मालदेवता क्षेत्र में नेटवर्क समस्या के समाधान के लिए सीडीओ ने बीएसएनएल टावर स्थापित करने के निर्देश दिए। पीएचसी मालदेवता में बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए पीएचसी को 10 बेड का करने के लिए सीएमओ को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय हिलांसवाली के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निष्प्रयोज्य भवनों के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। पूर्व प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी भवन के लिए पूर्ण धनराशि न मिलने की शिकायत पर बीडीओ को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों की समस्या को उठाया। इसके अतिरिक्त आपदा से क्षतिग्रस्त कॉजवे, सिंचाई गूल, पैदल मार्ग, सड़क सुधारीकरण एवं बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग भी रखी गई। - यह लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), क्षेत्र पंचायत प्रमुख सरोजनी जवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान खेरी लीलावती नेगी, मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम हरि गिरि, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्ड़ियाल, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।