भगवत गीता का योग विज्ञान सीएम ने किया विमोचन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीमद भगवतगीता पर परम हंस योगानंद द्वारा की गई टीका का संक्षिप्त संस्करण विमोचन किया। इस अवसर पर स्वामी वासुदेवा नंद और स्वामी धैर्या नंद उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्रीमद भगवतगीता पर परम हंस योगानंद की ओर से की गई टीका ईश्वर अर्जुन संवाद के संक्षिप्त संस्करण भगवतगीता का योग विज्ञान का विमोचन मुख्यमंत्री निवास में किया। योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के अल्मोडा के द्वाराहाट आश्रम से आए सन्यासी स्वामी वासुदेवा नंद और स्वामी धैर्या नंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वामी वासुदेवा नंद ने मुख्यमंत्री को योगदा सत्संग सोसाइटी की आध्यातमिक, शैक्षणिक और सामाजिक सेवा गतिविधियों की जानकारी दी व द्वाराहाट आश्रम के द्वारा संचालित साधना और स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ अन्य समजोपयोगी सेवा कार्य कर्मों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि अल्मोड़ा के द्वाराहाट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित पवित्र गुफा में ही अमर गुरु महावतार बाबाजी ने काशी के महान योगी श्यामा चरण लाहडी जिनको लाहडी महाशय के नाम से जाना जाता है और क्रियायोग की दीक्षा दी थी।
क्रियायोग के बारे में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान में दिया था। इस अवसर पर योगदा देहरादून मंडली के डॉ अनिल कौल, आशुतोष डोरा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ग्रंथ मानवता के लिए आंतरिक आत्म बोध, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा, दिशा और मार्गदर्शक होते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




