मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Jan 09, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

उत्तरांचल प्रेस क्लब में शुक्रवार को प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सही तथ्यों के साथ निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग ही समाज को भ्रम से बचा सकती है। शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त मंच है। कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह सरकारों को उत्तरदायी, समाज को जागरूक और आम नागरिक को सजग करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, जागरूक और जिम्मेदार पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय योजनाओं को लेकर कई कदम उठाए गए हैं। पत्रकार पेंशन में वृद्धि के साथ साथ, विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों के लिए सूचना विभाग के माध्यम से आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण के मुद्दे को उन्होंने स्वतः ही कैबिनेट में रखा। जिस पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी डॉ देवेंद्र भसीन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य लोग मौजूद रहे। प्रेस क्लब का मॉडल भवन बनेगा मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही प्रेस क्लब भवन एक मॉडल भवन के रूप में बनेगा। एमडीडीए कार्यदायी संस्था होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रत्येक क्षेत्र की भांति जनसंचार के क्षेत्र में भी अपनी एक नई पहचान स्थापित करेगा। मीडिया सेंटरों के आधुनिकीकरण और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण पर कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2026- 27 के सामान्य बजट में भी मीडिया सेंटरों को लेकर प्रावधान किए जाएंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इन्हें दिलाई शपथ मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, महामंत्री योगेश सेमवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, सम्प्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र डंगवाल, मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, सुलोचना पयाल, मनोज सिंह जयाड़ा, हरीश थपलियाल, मनबर सिंह रावत, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।