
राज्य की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाए दीप
उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में दीप प्रज्वलित कर आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। आरती में शहीदों और दैवीय आपदाओं के प्रभावितों के लिए प्रार्थना की गई। भक्तों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
प्रदेश की 25 वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी सेवादल और श्री पृथ्वीनाथ मन्दिर सेवादल के साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री पृथ्वीनाथ मन्दिर में देर सायं दीप प्रज्वलित कर उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिगंबर दिनेश पुरी ने अवगत करवाया कि सायं कालीन आरती राज्य के आंदोलनकारियों के साथ ही अमर शहीदों व प्रदेश में आई दैवीय आपदा के प्रभावितों को समर्पित रही। शहीदों व दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। भक्त जनों ने दीप प्रज्वलित कर 11 बार गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप कर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना और प्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की।

मौके पर चित्रगुप्त सेवादल के विवेक श्रीवास्तव, पृथ्वीनाथ सेवादल से नवीन गुप्ता, अग्रवाल समाज से कमलेश अग्रवाल, श्री रामलीला कला समिति से राकेश महेंद्रू,, झंडा बाजार व्यापार समिति से जगमोहन रावत, नर्मदेश्वर मंदिर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा से अरुण शर्मा, श्री राम मंदिर दीप्लोक कॉलोनी से सुभाष सतपति, महाकाल सामाजिक संस्थान दीपक जैठी, शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार, उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल से अमित गुप्ता, रामगोपाल, शाकम्भरी सेवा समिति से बालेश गुप्ता, साईं मंदिर तिलक रोड से दिनेश गुप्ता समेत अवधेश पंत, अनामिका जिंदल, दीपक गर्ग, दिगंबर भागवत पुरी, विवेक श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, कपिल गुप्ता, पीयूष भटनग, संजय कुमार गर्ग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


