सेना में भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, पहाड़ के युवाओं को मिलेगी छूट
अगर आप सेना में जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेना के लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से अप्रैल माह में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। संभावित तारीख तीन से सात अप्रैल है। यह भर्ती...
अगर आप सेना में जाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेना के लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से अप्रैल माह में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। संभावित तारीख तीन से सात अप्रैल है। यह भर्ती गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के युवाओं के लिए होगी। पहाड़ के युवाओं को अब सेना भर्ती में तीन सेंटीमीटर लंबाई में छूट दी जाएगी।
गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह मैदान (महिंद्रा ग्राउंड) में सोमवार से दो दिवसीय सेना मेला का आयोजन किया गया है। जहां सेना भर्ती से संबंधित जानकारी भी दी गयी। स्टॉल पर युवाओं की भीड़ जुटी रही। युवा सेना भर्ती से संबंधित जानकारियां ले रहे थे। स्टॉल पर मौजूद सेना के जवानों ने बहुत ही सरल और सहजता के साथ युवाओं को सेना भर्ती के बारे में बताया। पहाड़ के युवाओं को अब लंबाई में भी तीन सेंटीमीटर की छूट दी जा रही है। पहले ऊंचाई 166 सेमी थी, जिसे अब घटाकर 163 कर दिया गया है। ऐसे में छोटे कद के युवाओं के लिए ये बड़ी राहत है। सेना मेला परिसर में मंगलवार को कई स्कूल के बच्चे पहुंचे और सेना के बारे में नजदीकी से जाना।
इन पदों के लिए भर्ती
सोल्जर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन आदि के पद हैं। हालांकि पदों की संख्या अभी निर्धारित नहीं की गई है।