उत्तराखंड का बजट सत्र गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक आयोजित होगा
पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैंण में शुरू होगा। यह सत्र 9 से 13 मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जबकि मंगलवार को 2026-27 का बजट पेश किया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट सत्र गैरसैंण में नौ मार्च से शुरू होगा। विधायी विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। फिलहाल बजट सत्र की अवधि नौ से 13 मार्च तक के लिए तय की गई है। विदित है कि बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित कराने का फैसला सरकार पूर्व में ही ले चुकी थी और अब इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन सोमवार नौ मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जबकि मंगलवार को सरकार वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर सकती है।
विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और अब जल्द ही कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक की तिथियां घोषित की जाएंगी। उसके बाद विधानसभा में कामकाज का कार्यक्रम विधिवत रूप से घोषित होगा। विधानसभा सत्र के लिए विधायकों के अभी तक 510 के करीब सवाल आ चुके हैं। अभी इनकी तादात बढ़ने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


