Uttarakhand Achieves Self-Sufficiency in Sericulture Production Agricultural Minister Ganesh Joshi रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बना उत्तराखण्ड, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUttarakhand Achieves Self-Sufficiency in Sericulture Production Agricultural Minister Ganesh Joshi

रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बना उत्तराखण्ड

उत्तराखंड ने रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर ली है। कृषि मंत्री गणेश जोशी के अनुसार, राज्य में 312 मीट्रिक टन शहतूत कोया और 10 हजार किग्रा एरी रेशम का उत्पादन हुआ है, जिससे लगभग 9...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 4 Sep 2025 08:36 PM
share Share
Follow Us on
रेशम कीट बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बना उत्तराखण्ड

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में रेशम कीट बीज उत्पादन में उत्तराखंड आत्मनिर्भर बन गया है। राज्य में 312 मीट्रिक टन शहतूत कोया, 55,352 ओकटसर कोया तथा 10 हजार किग्रा एरी रेशम कोये का उत्पादन किया गया, जिससे लगभग 9 हजार कृषक परिवार लाभान्वित हुए। उन्होंने बताया कि राज्य निर्माण से अब तक रेशम विभाग कीटबीज उत्पादन के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड, भारत सरकार पर निर्भर था, जिस पर भारी धनराशि खर्च करनी पड़ती थी। लेकिन वर्तमान में विभाग ने बसंत फसल में ही 7 लाख डीएफएल्स का उत्पादन कर आत्मनिर्भरता प्राप्त कर ली है। अब उत्तराखण्ड अन्य राज्यों को भी कीटबीज की आपूर्ति करने में सक्षम है।

आपदा प्रभावित सेब काश्तकारों को मिले मदद देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी से गुरुवार को उनके कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने मुलाकात की। उन्होंने विकासखण्ड भटवाड़ी की पट्टी उपला टकनौर के ग्राम धराली, मुखवा, हर्षिल, बगोरी, झाला, पुराली, जसपुर और सुक्खी के साथ ही विकासखण्ड मोरी तथा नौगांव के आपदा प्रभावित सेब काश्तकारों की समस्याओं को रखा। नागेंद्र चौहान ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से सेब उत्पादकों की नगदी फसल को उचित दर पर खरीदने और प्रभावित किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भरसाली भरत सिंह, भाजपा जिला प्रभारी मेहरबान सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।