
बेरोजगार डिग्री फार्मासिस्टों ने नियुक्ति की उठाई मांग
पौड़ी में बेरोजगार डिग्री फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने नियुक्तियों की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि बीफार्मा डिग्री धारक बेरोजगार हैं और सरकार उन्हें फार्मासिस्ट के पद पर नहीं ले रही है। यह स्थिति...
पौड़ी। बेरोजगार डिग्री फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जल्द ही नियुक्ति देने की मांग उठाई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य में बीफार्मा डिग्री धारक 4 वर्षीय कोर्स कर बेरोजगार बैठे है। जिससे उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन माध्यम से हुई बेरोजगार डिग्री फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक में एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि बीफार्मा डिग्री धारक को दवा निर्माण, दवा स्टोर व दवा वितरण का पूर्ण ज्ञान होता है। आरोप लगाया है कि उत्तराखंड सरकार बीफार्मा डिग्री धार को फार्मासिस्ट के पद पर ले नहीं ले रही है। जिसके चलते मेडिकल स्टोर व अस्पताल में अन्य किसी से दवा वितरण पर कोई भी जनहानि हो सकती है।

यदि सरकार बीफार्मा डिग्री धारको को फार्मासिस्ट के पद पर लेती है तो आम जनता के स्वास्थ्य में संपूर्ण सुधार हो सकते है। बीफार्मा डिग्री धारक दुर्गम क्षेत्रों में भी अपनी सेवा देने के लिए तैयार है। कहा कि अनुभवहीन लोगो के दवा वितरण के चलते हाल ही में कफ सिरप से राजस्थान व मध्य प्रदेश में काफी हानि हुई है, इसको देखते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त फार्मेसी स्नातक को स्वास्थ्य सेवाओं में लेना आवश्यक है। बैठक में गोविंद शाह, अतुल शाह, ओमप्रकाश, प्रमोद कुमार, पुष्पा राणा, पंकज रौतेला, दिनेश सिंह, मुकेश रावत, विनय चमोली आदि शामिल रहें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


