Unemployed Association Thanks CM for Canceling Graduation Exam Amid Irregularities स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त होने पर बेरोजगारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsUnemployed Association Thanks CM for Canceling Graduation Exam Amid Irregularities

स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त होने पर बेरोजगारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून में बेरोजगार संगठन ने स्नातक परीक्षा निरस्त करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि यह निर्णय युवाओं के हित में है और भविष्य में परीक्षाओं में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 11 Oct 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त होने पर बेरोजगारों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त होने के फैसले पर बेरोजगार संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि सरकार ने युवाओं और बेरोजगारी आंदोलन को सही ठहराया है। परीक्षा में गड़बड़ी सामने आने के बाद परीक्षा निरस्त करने का निर्णय युवाओं के हित में है। उन्होंने कहा कि भविष्य में परीक्षाओं में पारदर्शिता और सख्ती के लिए फूलप्रूफ सिस्टम बनाना होगा। बेरोजगारों ने आयोग से भविष्य की परीक्षाओं में और अधिक सतर्कता बरतने की मांग की है। राम कंडवाल ने कहा कि यह युवा शक्ति की जीत है, लेकिन बेरोजगार संघ आगे भी हर परीक्षा पर पैनी नजर रखेगा।

सरकार को पारदर्शी परीक्षाओं के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ठोस नीति बनानी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।