खरसाली, गौचर और जोशियाड़ा के लिए शुरू होगी हवाई सेवाः धामी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड से देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत खरसाली, गौचर और जोशियाड़ा के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी। इस योजना से पर्यटन, आर्थिकी और...

खरसाली, गौचर और जोशियाड़ा के लिए शुरू होगी हवाई सेवाः धामी

मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत सहस्रधारा हेलीपैड से होगा संचालन देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का भी किया शुभारंभ

देहरादून, मुख्य संवाददाता।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने पैसेंजर्स टर्मिनल भवन का लोकार्पण और देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि प्रदेश में तीन नए स्थानों खरसाली (यमुनोत्री), गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से हवाई सेवा शुरू की जाएगी। सीएम उड़न खटोला योजना के तहत यह संचालन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाई सेवा के लिए राज्य सरकार बहुत दिनों से प्रयासरत थी और आज देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड का भी विस्तार हो गया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-देहरादून की सेवा प्रारंभ होने से पहले ही राज्य में चिन्यालीसौड़, गौचर, मुनस्यारी, श्रीनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ की सेवाएं चल रही हैं। इन सेवाओं से निश्चित रूप से सभी को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के अंतर्गत देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा से एक ओर पर्यटन, आर्थिकी, रोजगार स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं हमारे स्थानीय उत्पादों को भी बाजार मिल पाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही हम सबके जीवन में एक बेहतर बदलाव लाने का काम भी यह सेवा करेगी। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।