ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

ऋषिकेश में दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में स्मार्ट सिटी, पर्यावरण संरक्षण और नगर निकायों की वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में लगभग 60 महापौर शामिल हैं और इसकी अध्यक्षता करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता करेंगी।

ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री

ऋषिकेश। दो दिवसीय अखिल भारतीय महापौर परिषद सम्मेलन के उद्धाटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। मुख्यमंत्री का स्वागत गुलाब भेंट कर किया गया। बुधवार को नटराज होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नगर निकायों के सामने आने वाली वित्तीय चुनौतियों पर देश के शीर्ष प्रतिनिधि मंथन करेंगे। तीन सत्र में चलने वाले इस सम्मेलन में लगभग 60 महापौर शामिल हुए हैं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष एवं करनाल (हरियाणा) की महापौर रेणु बाला गुप्ता करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।