तुलाज के संस्कृति 2026 में गायक अरमान मलिक ने दी प्रस्तुति

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में तुलाज इंस्टीट्यूट के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का समापन हुआ। बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने लाइव प्रस्तुति दी जिसमें उनके लोकप्रिय गीत शामिल थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक और सह पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

तुलाज के संस्कृति 2026 में गायक अरमान मलिक ने दी प्रस्तुति

देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट में गुरुवार देर शाम वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर बॉलीवुड गायक अरमान मलिक ने लाइव प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्रों की डिमांड पर पहला प्यार, बोल दो ना जरा, कौन तुझे, बेसब्रियां, हुआ है आज पहली बार और वजह तुम हो जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। तुलाज ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार जैन ने संस्कृत‍ि 2026 में अरमान मलिक जैसे प्रतिभाशाली कलाकार की मेजबानी को लेकर खुशी जताई। इसके बाद विद्यार्थियों की शैक्षणिक और सह पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए उन्हें एक्सीलेंस अवॉर्ड्स प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेक्रेटरी संगीता जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिल्की जैन मारवाह, वाइस चेयरमैन रौनक जैन, प्रतीक मारवाह, राधिका जैन,तुलाज इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ शैलेन्द्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।