मोहब्बेवाला में ट्रक से टक्कर मारकर 18 लाख कां पेंट बर्बाद करने में केस

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

मोहब्बेवाला इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 18 लाख रुपये के पेंट से भरे ट्रक को टक्कर मारी। इस घटना में दो स्कूटर समेत पांच वाहन प्रभावित हुए। ट्रक चालक श्याम लाल ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मोहब्बेवाला में ट्रक से टक्कर मारकर 18 लाख कां पेंट बर्बाद करने में केस

मोहब्बेवाला इलाके में बेकाबू ट्रक के सड़क किनारे खड़े पेंट से लदे ट्रक को टक्कर मारने के मामले में केस दर्ज हो गया है। आरोप है कि हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लदा 18 लाख रुपये का पेंट खराब हो गया। इस हादसे में आरोपी ट्रक ने दो स्कूटर समेत पांच वाहनों को चपेट में लिया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि पंजाब के रुपनगर निवासी चालक श्याम लाल ने रविवार को तहरीर दी। बताया कि वह 16 अप्रैल को लुधियाना प्लांट से अपनी गाड़ी में बिरला ओपस पेंट लोड कर देहरादून लाए थे। अपना ट्रक मोहब्बेवाला में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के गेट के बाहर सड़क के बाईं ओर खड़ा किया था।

इसी दौरान पीछे से आ रहे यूपी नंबर के ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में लदे पेंट के 163 बॉक्स और 1082 ड्रम पूरी तरह से नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार जीएसटी सहित माल के नुकसान की कुल कीमत 18.08 रुपये थी। इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।