Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTrivendra Singh Rawat Highlights Central Budget Achievements for Uttarakhand s Tourism
बजट में धार्मिक और साहसिक पर्यटन का विशेष प्रावधान: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

बजट में धार्मिक और साहसिक पर्यटन का विशेष प्रावधान: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

संक्षेप:

हरिद्वार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय बजट की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए विशेष प्रावधानों की जानकारी दी। रावत ने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था और विरासत को मजबूत करेगा और संसद में विरोध के तरीके को अशोभनीय बताया।

Feb 07, 2026 01:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

हरिद्वार। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेस क्लब हरिद्वार में कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था और विरासत को मजबूत करेगा। विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। संसद में हंगामे के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संसद में विरोध का तरीका अशोभनीय था। प्रधानमंत्री की कुर्सी के समीप बड़ा बैनर लेकर जाना ठीक नहीं। पूरे देश की जनता इसे देख रही है। महिला सांसदों को आगे करके विरोध करना बिल्कुल भी मर्यादित नहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें