Trivendra Rawat Requests Land for IIT Roorkee Expansion from UP CM Yogi Adityanath त्रिवेंद्र ने योगी से मांगी आईआईटी के लिए यूपी की जमीन, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTrivendra Rawat Requests Land for IIT Roorkee Expansion from UP CM Yogi Adityanath

त्रिवेंद्र ने योगी से मांगी आईआईटी के लिए यूपी की जमीन

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आईआईटी रुड़की के विस्तार के लिए यूपी की जमीन देने का अनुरोध किया। उन्होंने किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बढ़ाने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 13 Sep 2025 04:16 PM
share Share
Follow Us on
त्रिवेंद्र ने योगी से मांगी आईआईटी के लिए यूपी की जमीन

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आईआईटी रुड़की के विस्तार के लिए यूपी की जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। शनिवार को लखनऊ में मुलाकात के दौरान त्रिवेंद्र ने योगी से कहा कि रुड़की में आईआईटी परिसर के समीप यूपी की जमीन है। उन्होंने मांग की कि यह जमीन आईआईटी को दी जाए ताकि संस्थान का विस्तार हो सके और यहां पर शोध, नवाचार एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और प्रगति हो सके। इसके साथ ही त्रिवेंद्र ने इकबालपुर नागल सिंचाई परियोजना के तहत किसानों को सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए कार्य करने की जरूरत बताई।

साथ ही उन्होंने रुड़की मंगलौर नहर विकास के कार्य को भी तेजी से पूरा करने का अनुरोध किया ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि यूपी के सीएम ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।