संजय गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने सोमवार को कांवली रोड स्थित कार्यालय में पूर्व सांसद

देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति ने सोमवार को कांवली रोड स्थित कार्यालय में पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समिति के प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि संजय गांधी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य और विचार हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में संजय गांधी का निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि संजय गांधी के पांच सूत्रीय कार्यक्रमों को देश हमेशा याद रखेगा और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करेगा।
इस दौरान प्रदीप कुकरेती, जय बिष्ट, गुलाम मुस्तफा, पारस यादव, दानिश नूर, अतुल शर्मा, सुशील विरमानी सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


