Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTributes Paid on Dr B R Ambedkar s Mahaparinirvan Day by BJP Congress and Other Organizations
नई टिहरी में भाजपा व कांग्रेस ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

नई टिहरी में भाजपा व कांग्रेस ने बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

संक्षेप:

नई टिहरी में, भाजपा, कांग्रेस और अन्य संगठनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए। कांग्रेस ने भी अंबेडकर के बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने युवाओं को संविधान पढ़ने का महत्व समझाया।

Dec 06, 2025 02:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

नई टिहरी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा व कांग्रेस समेत अन्य संगठनों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनके द्वारा दिए गए संविधान के कारण देश विश्व पटल मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। शनिवार को अंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। उन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर जाखणीधार की निवर्तमान प्रमुख सुनीता देवी, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, राम लाल नौटियाल, गबर सिंह, शांति खंडूरी, मुकेश रांगड़, असगर अली, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को एक सशक्त संविधान दिया है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, विजयपाल रावत, मुशर्रफ अली, संतोष आर्य, नवीन सेमवाल, आशा रावत, संदीप कुमार, रोशन नौटियाल आदि मौजूद रहे। वहीं ढुंगीधार स्थिति एससी-एसटी छात्रावास में भी महापरिनिर्वाण दिवस मनाया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से संविधान को पढ़ने पर जोर दिया।