वीर सावरकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

थत्यूड़ के हटवाल गांव में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। समर्पित समाज सेवियों ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ। उन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और युवाओं के लिए अभिनव भारत संगठन की स्थापना की।

वीर सावरकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

थत्यूड़, नई टिहरी। सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी लेखक सामाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की जयंती पर एक गोष्ठी के माध्यम से उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया। सामज सेवी अनिल हटवाल ने बताया कि वीर सावरकर मां भारती के वीर सपूत थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। वीर सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ। स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा किए गया संघर्ष आजीवन स्मरण रहेंगा। उन्होंने युवाओं को संगठित करने के लिए अभिनव भारत संगठन की स्थापना की। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें दो बार आजीवन कारावास व काला पानी की सजा तक दी।

उन्होंने जेल में रहकर देशभक्त कविताएं लिखी। सावरकर अर्थात तप सावरकर या तपस्या सावरकर, सघर्ष जैसी संज्ञा उन्हें दी गई। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को शत-शत नमर कर याद किया गया। श्रद्धांजलि में दिव्या, मीरा, गौरव, अंशुल, दीपू, अर्जुन, सौरभ, नीतिन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।