रायसी रेलवे फाटक पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत
Feb 09, 2026 10:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
रुड़की के लक्सर क्षेत्र में रायसी रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर मारा गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान तथा घटना की जांच की जा रही है।

रुड़की। लक्सर क्षेत्र के रायसी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार सुबह एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


