उरेडा की प्रोजेक्ट अफसर ने फांसी लगाकर जान दी

Apr 06, 2026 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड के उरेडा में प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पति और परिवार पर दहेज हत्या का आरोप लगा है। शादी के बाद से राजेश्वरी को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, और पति ने अस्पताल ले जाकर मृत घोषित किया।

उरेडा की प्रोजेक्ट अफसर ने फांसी लगाकर जान दी

उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) में तैनात प्रोजेक्ट अफसर राजेश्वरी उम्र 34 वर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके पति पीयूष सिंह आरबीआई में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। मामले में राजेश्वरी की बहन की तहरीर पर बसंत विहार थाना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ बसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति पीयूष नहाने चला गया। इसी बीच राजेश्वरी ने रसोई में जाकर एक दरवाजा बंद किया और पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गई।

पति जब नहाकर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। वह आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आत्महत्या की पूरी घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है।दहेज और तलाक को लेकर दी जा रही थी धमकीएसओ ने बताया कि राजेश्वरी की बहन शकुंतला निवासी आईडीपीएल, ऋषिकेश तहरीर दी। कहा कि राजेश्वरी की शादी सात दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ, जेठानी और जेठ का बेटा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति राजेश्वरी के साथ मारपीट करता था और उसके जेवर, शैक्षणिक दस्तावेज व बच्चों के उपहार भी ससुरालियों ने अपने कब्जे में ले लिए थे। विरोध करने पर मायके वालों के साथ गाली-गलौज की जाती थी। इसके अलावा, उसे बार-बार तलाक देने और बच्चों सहित जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।