हरिद्वार में वाहन टकराने से लगी आग, दो की मौत

Sagar Joshi हिन्दुस्तान, देहरादून
share

हरिद्वार के अलीपुर गांव में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक में आग लग गई। मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

हरिद्वार में वाहन टकराने से लगी आग, दो की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शुक्रवार देर रात को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक में आग लग गई और पूरी बाइक जलकर राख हो गई। वहीं सड़क हादसे में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी

के अनुसार, राहुल पुत्र रामवीर और राजकमल पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी अलीपुर एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले ही पहले ही उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसमें आग लग गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शवों को आग लगी बाइक से दूर किया। उधर सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं हादसा होते ही अज्ञात वाहन सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। क्योंकि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वहां अंधेरा छाया हुआ था। कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे को तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।बहादराबाद थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

Sagar Joshi

लेखक के बारे में

Sagar Joshi

शॉर्ट बायो : सागर जोशी, पिछले 13 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में हरिद्वार ब्यूरो इंचार्ज हैं।


परिचय एवं अनुभव
सागर जोशी हरिद्वार की पत्रकारिकता का जाना पहचाना नाम हैं। 2022 से हरिद्वार इंचार्ज की भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सागर ने राष्ट्रीय सहारा से वर्ष 2013 में हरिद्वार से करियर शुरू किया। इसके बाद दैनिक जागरण और दो बार अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों में उन्होंने काम किया। हरिद्वार के अलावा रुड़की और देहरादून में भी काम किया। वर्ष 2017 में बतौर रिपोर्टर हिन्दुस्तान में शुरुआत की और कुंभ 2021 में बेहतर कवरेज के बाद हिन्दुस्तान में स्टाफ रिपोर्टर बनने का मौका मिला। 2021 में देहरादून में काम करने के बाद 2022 में हरिद्वार ब्यूरो का इंचार्ज बनाया गया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान से करने के कारण राजनीति की समझ है। प्रदेश के सबसे अधिक अपराध वाले जिला हरिद्वार में काम करने के कारण अपराध में अच्छी पकड़। छह सालों का क्राइम रिपोर्टर का अनुभव।


विजन
खेल, क्राइम, अध्यात्म, राजनीतिक ऐनालिसिस विषयों में सागर की समझ है। इसके अलावा ग्राउंड रिपोर्टिंग के अलावा नगर निगम, प्रशासन समेत कई एक्सलूसिव स्टोरी पर जोर होना चाहिए। सागर का मानना है कि एक अच्छे रिपोर्टर में केवल खबर लिखने की क्षमता ही नहीं, बल्कि कई मानवीय गुण भी होने चाहिए। रिपोर्टर हमेशा सवाल पूछने वाला और आसपास हो रही घटनाओं के प्रति सजग होना चाहिए। छोटी-सी जानकारी में भी खबर खोजने की क्षमता जरूरी है। सही और भरोसेमंद जानकारी देना पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बिना पुष्टि के खबर न लिखना, कई स्रोतों से जानकारी लेना और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रिपोर्टर को किसी पक्ष, दबाव या निजी विचार से प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष रहकर काम करना चाहिए। सरल, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में लिखने की क्षमता जरूरी है ताकि आम पाठक भी खबर आसानी से समझ सके। लोगों से बात करने, भरोसा जीतने और सही सवाल पूछने की कला रिपोर्टर को बेहतर बनाती है। इंटरव्यू लेने की क्षमता सबसे जरूरी है। खबर समय पर देना अब पत्रकारिता का मूल नियम है। आज के दौर में मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया, फोटो-वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ होना भी जरूरी है।


उपलब्धियां
तीन बार हिन्दुस्तान होनहार का अर्वाड मिला। अर्द्धकुंभ 2016, कुंभ 2021 की मीडिया कवरेज के अलावा कई बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज। काम के अलावा घूमना और खेलना, खेल में क्रिकेट, शतरंज, तैराकी में महाराथ


विशेषज्ञता
खेल
क्राइम
घोटाले (स्कैम/करप्शन) से जुड़ी रिपोर्टिंग
गहरी पड़ताल करने की क्षमता
दस्तावेज़ पढ़ने और समझने की योग्यता
सरकारी फाइलें, ऑडिट रिपोर्ट, आरटीआई जवाब
गोपनीय स्रोतों को संभालने की क्षमता
डेटा और डिजिटल जांच कौशल।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।