गौचर में बस की चपेट में आने से चारधाम यात्रा पर आईं महिला श्रद्धालु की मौत
गौचर में चारधाम यात्रा पर आई एक 67 वर्षीय महिला श्रद्धालु राजकुमारी की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौचर। चारधाम यात्रा पर आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की गौचर मेला मैदान में बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक हिरासत में लिया। हादसा बुधवार सुबह 7 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार बस संख्या डीडी 01 आर 9725 के चपेट में आ गई। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान राजकुमारी (67) पत्नी शशिकांत शर्मा निवासी पचोखरा, थाना दिलदारनगर, तहसील जमानिया, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
बताया गया कि वह 15 मई को परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर निकली थीं। ऋषिकेश से वह बस संख्या यूके 11 पीए 4040 से यात्रा कर रही थीं। पुलिस ने हादसे के आरोपित चालक मितेश कुमार मोदी निवासी मेहसाना, गुजरात को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले ली है। मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। गौचर चौकी इंचार्ज मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि सीज किए गए वाहन में सवार तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अन्य यात्रियों को भी सुरक्षित रवाना किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


