Dehradun News: ओवरटेक के दौरान बाइक ट्रक से टकराई, युवती की मौत
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: भगवानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटना में 22 वर्षीय दीपा की मौत हो गई। बाइक ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई, और दीपा मौके पर ही जख्मी होकर चल बसी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी।

Dehradun News: भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिरचंदी गांव निवासी दीपा (22) उछलकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


