Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsTraffic Violation by E-Rickshaw Drivers Leads to Over 200 Penalties in Vikasnagar
एनएच पर चल रहे 50 ई रिक्शा के चालान काटे

एनएच पर चल रहे 50 ई रिक्शा के चालान काटे

संक्षेप:

विकासनगर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से जाम की समस्या बढ़ रही है। निर्धारित रूट छोड़कर अन्य रूट पर चलने के कारण पुलिस ने चार दिन में 200 से अधिक चालान किए हैं। हर दिन औसतन 50 चालान हो रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित रूट से बाहर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Dec 05, 2025 01:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

विकासनगर। शहर में ई रिक्शा के लिए रूट निर्धारित होने के बावजूद ई-रिक्शा चालकों की मनमानी नहीं रुक रही है। ई-रिक्शा चालक निर्धारित रूट छोड़कर अन्य रूट पर फर्राटा भर रहे हैं। इसके कारण यातायात पुलिस ने चार दिन में ही 200 से ज्यादा ई-रिक्शा के चालान कर दिए यानी हर दिन औसतन 50 चालान किए जा रहे हैं। शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए रूट निर्धारित किए हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के इन रूट पर ई रिक्शा संचालन की व्यवस्था को लागू किए कई माह बीत चुके हैं। इसके साथ ही हरबर्टपुर से कालसी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई रिक्शा संचालन प्रतिबंधित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बावजूद इसके लिए दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरबर्टपुर से बाड़वाला के बीच हर दिन ई रिक्शा फर्राटे भर रहे हैं, जिससे बाजार में अक्सर जाम लग जाता है। जाम से निपटने के लिए की गई कार्रवाई के तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने 50 ई रिक्शा के चालान काटे। पुलिस ने बताया कि बीते चार दिनो में दो सौ से अधिक ई रिक्शा के चालान किए जा चुके हैं। शहर कोतवाल विनोद गुसाई ने बताया कि निर्धारित रूट से इतर चलने वाले ई रिक्शा के खिलाफ हर दिन कार्रवाई की जाएगी।