Dehradun News: मलबा आने से कोटद्वार-पौड़ी मार्ग बाधित, सिद्धबली बैरियर पर रोके वाहन
हिन्दुस्तान, देहरादून
Dehradun News: कोटद्वार में लगातार बारिश के कारण कोटद्वार-दुगड्डा-लैंसडाउन-पौड़ी मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी है। यात्रियों को मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मलबा आने से कोटद्वार-पौड़ी मार्ग बाधित, सिद्धबली बैरियर पर रोके वाहन
Dehradun News: कोटद्वार। लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार-दुगड्डा-लैंसडाउन-पौड़ी मार्ग पर पांचवें मिल और दुर्गा मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन सिद्धबली बैरियर पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। पुलिस टीम मौके पर तैनात है और मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। यातायात को सुरक्षित एवं सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन एवं पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


