Dehradun News: गाड़ी की टक्कर को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने पांच का किया चालान
Dehradun News: रुड़की के अब्दुल कलाम चौक पर गाड़ी की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिससे मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने शांति भंग के डर से पांच लोगों को हिरासत में लिया और चालान किया। घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा किया, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया।
Dehradun News: रुड़की। अब्दुल कलाम चौक पर गाड़ी की टक्कर को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए। शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों के बीच वाहन की टक्कर को लेकर विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आमादा फसाद रहे।
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने निखित दहिया निवासी सोनीपत, आयूष मिश्रा निवासी मॉडल टाउन सोनीपत, आजस्व सैनी निवासी नील खुदाना ज्वालापुर, सिद्धान्त सैनी निवासी फेरुपुर लक्सर रोड और मुनव्वर निवासी मोहल्ला किला मंगलौर को हिरासत में लिया और शांति भंग में चालान कर दिया।


