Dehradun News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून के जीएमएस रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार 26 वर्षीय भूमिका वालिया को टक्कर मारकर घायल कर दिया। यह घटना 11 जुलाई को दोपहर करीब पौने तीन बजे हुई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Dehradun News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर

Dehradun News: देहरादून। जीएमएस रोड स्थित व्योमप्रस्थ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। वीरेंद्र वालिया के अनुसार 11 जुलाई की दोपहर करीब पौने तीन बजे उनकी 26 वर्षीय बेटी भूमिका वालिया अपनी स्कूटी से साईं लोक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मिक्सर मशीन से जुड़े एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारी। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि गुरुवार को तहरीर मिलने पर पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार युवती को मारी टक्कर