नरेंद्रनगर में विभागीय परिषद के रोहित अध्यक्ष व आफिया बनी सचिव

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

नई टिहरी। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में पर्यटन अध्ययन विभाग की विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। रोहित सिंह अध्यक्ष व आफिया सचिव चुनी गई। भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमन सजवाण, शुभम घिमिरे व आफिया अहमद ने जीत हासिल की।

नरेंद्रनगर में विभागीय परिषद के रोहित अध्यक्ष व आफिया बनी सचिव

नई टिहरी। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में पर्यटन अध्ययन विभाग की विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। रोहित सिंह अध्यक्ष व आफिया सचिव चुनी गई। नरेंद्रनगर महाविद्यालय में आयोजित पर्यटन विभाग की विभागीय परिषद के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अमन सजवाण, शुभम घिमिरे व आफिया अहमद ने जीत हासिल की। इसमें विभागीय परिषद का भी गठन किया गया।

प्रतियोगिताओं का महत्व

विभागीय परिषद के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक सूबेदार हरपाल सिंह भंडारी ने कहा कि पर्यटन आधारित क्रियाकलाप छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि कैंप संचालक रामपाल भंडारी ने कहा कि पर्यटन, पर्यावरण एवं साहसिक खेलों में सुदृढ़ सामंजस्य स्थापित कर पर्यटन उद्योग रोजगार सृजन का संबल बनेगा। जिसके लिए युवा पीढ़ी में सृजनात्मक होना आवश्यक है। पर्यटन विभाध्यक्ष डॉ. संजय महर ने कहा कि साहसिक पर्यटन में रोमांस, रहस्य के साथ ही रोजगार के अवसर उत्तराखंड में उपलब्ध हैं। जरूरत इस बात की है कि युवाओं में कौशल विकास के साथ ही क्षमता संवर्धन होना आवश्यक है।

प्रतियोगिता के परिणाम

इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शुभम घिमिरे, अमन सजवाण धीरेंद्र नेगी, पर्यटन आधारित पोस्टर प्रतियोगिता में आफ़िया अहमद, शुभम घिमिरे एवं सूरज रावत ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। यात्रा सहायक शीशपाल रावत ने बताया कि, कार्यक्रम के दूसरे दिन रॉक क्लाइंबिंग गतिविधियां, ट्रैकिंग, योग गतिविधियां एवं राफ्टिंग गतिविधियों के साथ ही पर्यटन में शिवपुरी से निम बीच के मध्य राफ्टिंग कैंप एवं कार्यशाला के आयोजन के साथ ही समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अजय पुंडीर, शुभम, मिताजंलि, अमन, रोहित आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में किस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं?
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गईं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।