संस्कृत शिक्षा बोर्ड: रुद्रांश ने पूर्व मध्यमा और सक्षम ने उत्तर मध्यमा में मारी बाजी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुद्रांश ने पूर्व मध्यमा और सक्षम ने उत्तर मध्यमा में मारी बाजी संस्कृत शिक्षा बोर्ड

संस्कृत शिक्षा बोर्ड:  रुद्रांश ने पूर्व मध्यमा और सक्षम ने उत्तर मध्यमा में मारी बाजी

संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व और उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षा में रुद्रांश और सक्षम प्रसाद ने सर्वाधिक नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्व मध्यमा का रिजल्ट 92 और उत्तर मध्यमा का रिजल्ट 88.48 प्रतिशत रहा है। शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित संस्कृत शिक्षा निदेशालय में शिक्षा सचिव दीपक कुमार और परिषद की सभापति कंचन देवराड़ी ने बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया। संस्कृत शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।देवराड़ी ने बताया कि इस वर्ष पूर्व मध्यमा में रजिस्टर्ड 952 में 950 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 874 पास हुए हैं।

इनका प्रतिशत 92 रहा है। जबकि उत्तर मध्यमा में रजिस्टर्ड 827 छात्रों में 825 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 730 छात्र पास हुए हैं। यह रिजल्ट 88.48 प्रतिशत है। सचिव और सभापति ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कहा कि सभी छात्र अपनी मेधा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करेंगे।--टॉप 3 टॉपर1.पूर्व मध्यमा(हाईस्कूल)प्रथम-रुद्रांश उनियाल (88.2) श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, परशुराम मंदिर, प्रकाशनगर देहरादूनद्वितीय- प्रिंस पुंडीर (87.4) गुरुकुल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वारतृतीय- अनमोल (86.0)श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, परशुराम मंदिर, प्रकाशनगर देहरादून2.उत्तर मध्यमा (इंटर)प्रथम-सक्षम प्रसाद (93.4) श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर, पौडी गढ़वालद्वितीय-अर्जुन कुमार, (90.8) गुरुकुल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, ज्वालापुर, हरिद्वारतृतीय- अदिति जांगिड (88.6) द्रोण स्थली आर्ष कन्या गुरूकुल विद्यालय, देहरादून

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।