नई टिहरी में चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों की समय सीमा निर्धारित
नई टिहरी में आयुक्त आनंद स्वरूप ने चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के संचालन के लिए समय-सीमा निर्धारित की है। वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक चलेंगे। वाहन स्वामियों और चालकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस समय का पालन करें, अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नई टिहरी। आयुक्त, गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्री एवं मालवाहक वाहनों के संचालन हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। वाहन सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक ही चल सकते हैं। इसी क्रम में आयुक्त आनंद स्वरूप ने समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों का संचालन करें। निर्धारित समय का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे वाहन चालकों को रात्रिकालीन अथवा निर्धारित समय के विपरीत वाहन संचालन हेतु बाध्य न करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


