ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनगैस सिलेंडर में आग लगने से परिवार के तीन लोग झुलसे

गैस सिलेंडर में आग लगने से परिवार के तीन लोग झुलसे

भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक बच्चे की उपचार के दौरान पर मौत की सूचना है। जबकि बाप और बेटी बुरी तरह घायल हैं। हालांकि पुलिस घटना...

गैस सिलेंडर में आग लगने से परिवार के तीन लोग झुलसे
हिन्दुस्तान संवाददाता, भगवानपुर (रुड़की)Fri, 07 Jul 2017 10:36 AM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक बच्चे की उपचार के दौरान पर मौत की सूचना है। जबकि बाप और बेटी बुरी तरह घायल हैं। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।

जानकारी के अनुसार नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से पिता के साथ उसके बेटा और बेटी झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़के की मौत हो गई। जबकि पिता और बेटी और उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि लोगों ने मृतक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। यह परिवार सहारनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जो यहां मजदूरी करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें