ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड-पंजाब का संगठन मिलकर बुलंद करेगा पूर्व सैनिकों की आवाज

उत्तराखंड-पंजाब का संगठन मिलकर बुलंद करेगा पूर्व सैनिकों की आवाज

पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन और पंजाब के पूर्व सैनिक संगठन एक मंच पर आकर पूर्व सैनिकों की लड़ाई लड़ेंगे। सोमवार को चकराता रोड स्थित पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय पहुंचे पंजाब के पूर्व सैनिक संगठन...

उत्तराखंड-पंजाब का संगठन मिलकर बुलंद करेगा पूर्व सैनिकों की आवाज
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनMon, 26 Aug 2019 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें

पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन और पंजाब के पूर्व सैनिक संगठन एक मंच पर आकर पूर्व सैनिकों की लड़ाई लड़ेंगे। सोमवार को चकराता रोड स्थित पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय पहुंचे पंजाब के पूर्व सैनिक संगठन प्रतिनिधियों ने एकजुट होने पर चर्चा की गई।

पीबीओआर के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने बताया कि पंजाब से आए पूर्व सैनिकों के जत्थे का उनके कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। जत्थे में शामिल पंजाब से पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन कश्मीर सिंह से संगठन को एक दूसरे से जोड़ने की रणनीति बनाई गई। बिष्ट ने कहा कि दोनों राज्यों के संगठन साथ मिलकर पूर्व सैनिकों की आवाज बुलंद करेंगे। दून पहुंचे पंजाब के पूर्व सैनिकों को पीबीओआर की सदस्यता भी दी गई। इस मौके पर पीबीओआर के संगठन मंत्री कैप्टन सुरेंद्र सिंह बिष्ट, महानगर प्रभारी कैप्टन रमेश रावत, कार्यालय प्रभारी सूबेदार क्लर्क वाईडी शर्मा, कैप्टन कमल शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें