दिल्ली से कोबरा गैंग का कोकीन सप्लाई नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर से कोबरा गैंग के कथित सरगना जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ

दिल्ली से कोबरा गैंग का कोकीन सप्लाई नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर से कोबरा गैंग के कथित सरगना जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ मॉरिस उर्फ एनडी ब्रदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना राजपुर क्षेत्र में तीन जून को जोहड़ी रोड स्थित पुरानी मजार के पास चेकिंग के दौरान सहारनपुर निवासी जावेद आलम को 11.77 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।पूछताछ में जावेद आलम ने खुलासा किया कि वह शहर में आयोजित होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को कोकीन की सप्लाई करता था। उसने बताया कि उसे यह मादक पदार्थ दिल्ली निवासी जॉन उर्फ जोसेफ उपलब्ध कराता था।इस

सूचना पर कार्रवाई करते हुए दून पुलिस की टीम ने दिल्ली के मालवीय नगर में दबिश देकर मुख्य आरोपी जॉन उर्फ जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई नाम रखे हुए हैं। वह अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट का निवासी है और पिछले दो वर्षों से दिल्ली में रह रहा था।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कोकीन की तस्करी से होने वाली मोटी कमाई के लिए दिल्ली से अपने पेडलरों के माध्यम से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों में नेटवर्क संचालित कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि उसके निशाने पर विशेष रूप से बड़े आयोजन, पार्टियां और नामचीन शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं रहते थे।पुलिस के अनुसार, जावेद आलम के माध्यम से पूर्व में भी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में कोकीन की सप्लाई की जा चुकी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी का पासपोर्ट और वीजा दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका था और वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।