ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनवीर चंद्र सिंह गड़वाली को ‘भारत रत्न देने की उठाई मांग

वीर चंद्र सिंह गड़वाली को ‘भारत रत्न देने की उठाई मांग

लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था ‘मुनाल ने मंगलवार को कचहरी स्थित शहीद स्थल पर सेनानी वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया। इसे लेकर एक बैठक भी आयोजित...

वीर चंद्र सिंह गड़वाली को ‘भारत रत्न देने की उठाई मांग
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 13 Nov 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

लोक संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था ‘मुनाल ने मंगलवार को कचहरी स्थित शहीद स्थल पर सेनानी वीरचंद्र सिंह गढ़वाली को याद किया। इसे लेकर एक बैठक भी आयोजित की।

बैठक में गढ़वाली को भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। इससे पहले बैठक की अध्यक्षता संस्था संस्थापक विक्रम बिष्ट की। उन्होंने संस्था की ओर से मांग रखते हुए कहा कि ऐसे वीर सेनानी को भारत रत्न प्रदान किया जाना चाहिए। बिष्ट ने मुख्यमंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत से मांग करते हुए कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को अंग्रेजों का आदेश नहीं मानने के कारण आजीवन कालापानी की सजा भुगतनी पड़ी। यही नहीं 23 अप्रैल 1930 को पेशावर कांड के षंदर्भ में उन्होंने निहत्ते लोगों पर गोली चलाने के अंग्रेजों के आदेश को नहीं माना था। उस समय उस भीड़ में चरित्र अभिनेता एके हंगल, अब्दुल गफ्फार खान जैसे नाम भी मौजूद थे। हैरानी है कि इन सभी लोगों को भारत रत्न प्रदान किया गया है। लेकिन वीर चंद्र गढ़वाली को उपेक्षित किया गया। बिष्ट ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि गढ़वाली के सम्मान में एक स्मारक द्वार और उनकी मूर्ती की स्थापना की जाए। बैठक में डा. गिरीश नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, देबू रावत, महिपाल तोमर, मधु तोमर, वीरेंद्र सिंह, अतुल नेगी, सत्यदेव सिंह असवाल, दिगंबर नेगी, धर्मपाल सिंह रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें