थारू ग्लेशियर टूटा, केदारनाथ पैदल मार्ग फिलहाल बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग बाधित हो गया है, जिससे यात्रा तैयारियों में लगे मजदूरों को मुश्किलें आ रही हैं। बर्फ के ऊपर से आवागमन किया जा रहा है, जो जोखिम भरा है। डीडीएमए ने मार्ग को जल्द सुचारु करने के लिए टीमें लगाई हैं।

थारू ग्लेशियर टूटा, केदारनाथ पैदल मार्ग फिलहाल बाधित

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर थारू ग्लेशियर टूटने से मार्ग फिलहाल बाधित हो गया है। इससे यात्रा तैयारियों में लगे मजदूरों और कर्मचारियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर बर्फ के ऊपर से होकर किसी तरह आवागमन किया जा रहा है, जिससे जोखिम भी बना हुआ है। डीडीएमए के अनुसार मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के लिए टीमें जुटी हुई हैं और शीघ्र ही पैदल मार्ग को खोल दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।