Dehradun News: ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा
Dehradun News: पटेलनगर में 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने पिता को घटना बताई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Dehradun News: पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा का पीछा करने और फब्तियां कसने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि छात्रा के पिता ने मामले में तहरीर दी। बताया कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय बेटी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। कहा कि पिछले तीन दिनों से बंजारा वाला में हनुमान एन्क्लेव के पास दुकान चलाने वाला एक युवक उसका पीछा कर रहा था।
आरोपी युवक छात्रा के ट्यूशन आते-जाते समय उस पर भद्दी फब्तियां कसता है। मंगलवार देर शाम आरोपी को छात्रा का पीछा करते पकड़ लिया गया। मामले में आरोपी की पहचान मोहम्मद साद के रूप में हुई है, जिसकी हनुमान एन्क्लेव, बंजारा वाला के पास दुकान है। लोगों उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पोक्सों की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
लेखक के बारे में
Ankit Kumar Chaudharyशॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव:
अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।
कॅरियर का सफर
अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग
बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं
एंटरटेनमेंट और विजन
अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


