टीईटी से छूट समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, रैली निकाली
देहरादून में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने लंबित मांगों के समाधान के लिए परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। शिक्षकों ने टीईटी से छूट समेत 13 मांगें उठाईं। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। यदि समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

देहरादून। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सोमवार को लंबित मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इस दौरान शिक्षकों ने टीईटी से छूट समेत अपनी 13 सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान की मांग को प्रमुखता से उठाया। रैली के बाद शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इसे लेकर शिक्षकों में नराजगी है। जिला महामंत्री अश्वनी कुमार भट्ट ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज करेंगे।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने, बेसिक शिक्षकों को त्रिस्तरीय ढांचे के अंतर्गत पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी श्रेणी में पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और सेवाकाल में तीन पदोन्नतियां सुनिश्चित करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। पदाधिकारियों ने बताया कि 29 मई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में धरना और 8 जून को सचिवालय कूच प्रस्तावित है।
लेखक के बारे में
Mahavir chauhanशॉर्ट बायो: महावीर चौहान पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
महावीर चौहान प्रिंट मीडिया में 2011 से सक्रिय हैं। महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में दैनिक हिन्दुस्तान में हरिद्वार से सफर शुरू किया। इसके बाद हल्द्वानी तैनात रहे। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।
कॅरियर का सफर
महावीर चौहान ने अपने करियर की शुरुआत 2011 में अमर उजाला शिमला से की,जहां उन्होंने सिटी टीम में बतौर रिपोर्टर करीब एक साल तक कार्य करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2012 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र के साथ नए सफर की शुरुआत की। हरिद्वार में ढाई साल तक रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया। 2014 से सितंबर 2015 तक हिन्दुस्तान देहरादून में बतौर सुपर स्ट्रिंगर कार्य किया। सितंबर 2015 से दिसंबर 2019 तक हल्द्वानी यूनिट में सब एडिटर के तौर पर कार्य किया। वर्ष 2020 से देहरादून में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
जवाहर नवोदय विद्यालय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नाहन और पांवटा साहिब डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से मास कॉम किया। इस दौरान आकाशवाणी नजीबाबाद उत्तरप्रदेश के साथ कार्य किया। शिमला में दूरदर्शन में एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
लाइफस्टाइल विषयों, बाजार, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि विषयों पर महावीर चौहान की गहरी समझ है। समय- समय पर सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। मौजूदा समय में देहरादून में नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, कैन्ट बोर्ड, सिंचाई विभाग, उपभोक्ता फोरम की कवरेज कर रहे हैं। महावीर चौहान का मानना है कि पाठकों का भरोसा बरकरार रखने के लिए तथ्यपरक पत्रकारिता जरूरी है।
विशेषज्ञता
दून शहर की विभिन्न योजनाओं को लेकर गहरी समझ।
नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी से संबंधित प्रोजेक्ट।
इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टर प्लान जैसे विषयों पर पकड़।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


