टीबी को मात देने वाली पांच महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें, दस को लगा टीका
देहरादून में टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा दून मेडिकल कॉलेज में क्षय रोग जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ हुए पांच मरीजों को सिलाई मशीनें भेंट की गईं और 10 मरीजों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया गया। वक्ताओं ने समय पर इलाज और पोषण के महत्व पर जोर दिया।
देहरादून। टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से दून मेडिकल कॉलेज में क्षय रोग जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीमारी को हराकर स्वस्थ हुए मरीजों को आत्मनिर्भर बनाने और वर्तमान मरीजों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पांच ऐसे मरीजों को सिलाई मशीनें भेंट की गईं, जो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 10 क्षय रोगियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए टीका लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सही समय पर इलाज और पोषण से क्षय रोग का पूर्ण उपचार संभव है।
एसोसिएशन की महासचिव पूनम किमोठी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के सहयोग से कोटद्वार में भी हर माह 10 मरीजों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. गीता जैन, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. प्रशांत, मुकेश रावत और किरण थापा मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


