Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता की शपथ दिलाई

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून के केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत शपथ और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने स्वच्छता और जनभागीदारी का महत्व बताया। पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और विद्यालय को कूड़ेदान भेंट किया गया।

Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता की शपथ दिलाई

Dehradun News: देहरादून। केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की ओर से स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता शपथ व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य मयंक शर्मा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जरूरी है। सीबीसी के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का महत्व बताया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा सात की नवोदय सिंह प्रथम, धनिशी द्वितीय और कक्षा आठ की श्रेया तृतीय रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को कूड़ेदान भी भेंट किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षक राम किशोर मीणा मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: केंद्रीय विद्यालय सालावाला में स्वच्छता की शपथ दिलाई