Dehradun News: हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: हरिद्वार में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसे जनभागीदारी से आगे बढ़ाना होगा।

हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला
हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला

Dehradun News: हरिद्वार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

स्वच्छता अभियान

इसके उपरांत नवोदय नगर पुलिस लाइन गेट से कलेक्ट्रेट आवासीय कॉलोनी तक नगर पालिका कर्मचारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था, वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। राजीव शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण संभव है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य क्या है?−
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: हरिद्वार में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चला