ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड : सुपरस्टार रजनीकांत पहाड़ की सैर पर निकले, यहां बिताएंगे कुछ दिन

उत्तराखंड : सुपरस्टार रजनीकांत पहाड़ की सैर पर निकले, यहां बिताएंगे कुछ दिन

सुपरस्टार रजनीकांत ऋषिकेश में तीन दिवसीय प्रवास के बाद पहाड़ी यात्रा शुरू कर दी है। शुक्रवार को वे ऋषिकेश से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए थे। सफर में थकान और समय अधिक होने के कारण शुक्रवार रात वह...

उत्तराखंड : सुपरस्टार रजनीकांत पहाड़ की सैर पर निकले, यहां बिताएंगे कुछ दिन
रुद्रप्रयाग, लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 17 Mar 2018 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सुपरस्टार रजनीकांत ऋषिकेश में तीन दिवसीय प्रवास के बाद पहाड़ी यात्रा शुरू कर दी है। शुक्रवार को वे ऋषिकेश से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए थे। सफर में थकान और समय अधिक होने के कारण शुक्रवार रात वह रुद्रप्रयाग में रात्रि विश्राम के लिए रुके। शनिवार सुबह उन्होंने अपना आगे का सफर शुरू किया। 

राजनीतिक सफर शुरू करने से पूर्व रजनीकांत बीते मंगलवार को अपने गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम पहुंचे थे। तीन दिन तक उन्होंने आश्रम में ध्यान और योग किया। साथ ही साधु-संतों को भोजन कराया और दान-पुण्य किया। उन्होंने आसपास के पौराणिक स्थलों का भ्रमण किया। शुक्रवार को वह ऋषिकेश से द्वाराहाट अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। हालांकि, सफर में थकान के चलते उन्होंने सीधे द्वाराहाट जाने के बजाय रुद्रप्रयाग में ही रात्रि विश्राम करना मुनासिब समझा। 

वह रुद्रप्रयाग से पांच किमी आगे सुमेरपुर स्थित सचिन इंटरनेशनल होटल में ठहरे। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ऋषिनगरी में तीन दिन तक पूरे आध्यात्मिक रंग में दिखे। ऋषिकेश से रवाना होने से पहले शुक्रवार को दयानंदनगर स्थित दयानंद आश्रम में ठहरे रजनीकांत ने शुक्रवार सुबह अपने गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद साढ़े आठ बजे उन्होंने नाश्ता किया और फिर अल्मोड़ा निकल पड़े।

ऋषिकेश में तीन दिनी आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत ने योग, साधना और सत्संग में भाग लिया। गुरुवार को उन्होंने साधु संतों को भोज करवाया था। बीते दिन दयानंद आश्रम की ओर से संचालित दयानंद सरस्वती कैरियर पब्लिक स्कूल में केदारनाथ आपदा पीड़ित बच्चों के साथ उन्होंने कुछ पल भी बिताए। शुक्रवार को ऋषिकेश से रवाना होने से पहले उन्होंने दयानंद आश्रम अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। 

21 मार्च को वापस आएंगे रजनीकांत

दयानंद आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि सिने अभिनेता रजनीकांत को उत्तराखंड से खास लगाव रहा है। गुरु स्थान होने की वजह से यहां वह कई बार आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 20 मार्च तक रजनीकांत अल्मोड़ा स्थित दूनागिरी क्षेत्र में आश्रम गुफा के दर्शन करेंगे। 21 मार्च को कुमाऊं यात्रा से लौटने पर रजनीकांत वापस दयानंद आश्रम आ सकते हैं।

VIDEO: रजनीकांत का नया अंदाज, साधु-संतों को कराया भोजन और दिए 100-100 रुपये के नोट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें