छात्रों ने विभिन्न मांगों के समाधान को परिसर में की तालाबंदी
पौड़ी के बीजीआर परिसर में छात्रों ने विभिन्न मांगों के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू की है। छात्र संघ अध्यक्ष चिराग गुसांई के नेतृत्व में छात्रों ने प्रशासन भवन पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने सहायक उप कुलसचिव की नियुक्ति, बीएड के नियमित संचालन और आधुनिक छात्रावास की मांग की। कुलपति से वार्ता की मांग की गई है।

पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों ने विभिन्न मांगों के समाधान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरु कर दी है। छात्र संघ अध्यक्ष चिराग गुसांई के नेतृत्व में छात्रों ने परिसर के प्रशासन भवन पर तालाबंदी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि बीजीआर परिसर पौड़ी की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार परिसर व विवि प्रशासन से मांग की जा रही है। लेकिन विवि परिसर की उपेक्षा कर रहा है। इस दौरान परिसर प्रशासन की छात्रों से वार्ता विफल रही। छात्रों ने सहायक व उप कुलसचिव की नियुक्ति, बीएड को स्ववित्त पोषित के स्थान पर नियमित संचालित किए जाने और अन्य राज्यों व प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के अध्ययनरत छात्रों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला छात्रावास बनाए जाने की मांग की।
कहा कि कुलपति छात्रों से वार्ता के लिए जब तक बीजीआर परिसर पौड़ी नहीं आते, तालाबंदी जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालो में छात्रसंघ उपाध्यक्ष मानसी डंगवाल, निखिल, कौस्तुब, सिमरन, साहिल, कुश आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


