घुड़दौड़ी इंजीनियरिेंग कॉलेज मे छात्रों ने किया प्रदर्शन

Feb 27, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी के घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों ने शैक्षणिक ग्रेडिंग प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि वर्तमान अंक-से-ग्रेड पॉइंट रूपांतरण प्रणाली बहुत सख्त है, जिससे उन्हें समान प्रतिशत होने पर भी कम सीजीपीए मिल रहा है। इसका प्रभाव उनके प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा के अवसरों पर पड़ रहा है।

घुड़दौड़ी इंजीनियरिेंग कॉलेज मे छात्रों ने किया प्रदर्शन

पौड़ी। घुड़दौड़ी इंजीनियरिेंग कॉलेज परिसर में तकनीकी विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक ग्रेडिंग से जुड़ी समस्या को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने कहा कि छात्रों की मुख्य चिंता वर्तमान अंक-से-ग्रेड पॉइंट रूपांतरण प्रणाली को लेकर है, जो कई राष्ट्रीय संस्थानों की तुलना में अधिक सख्त है। जिससे यहां के छात्रों को समान प्रतिशत अंक होने के बावजूद काफी कम सीजीपीए मिल रहा है, जिसका प्रभाव प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा के अवसरों पर पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।