गढ़वाल विवि के छात्रों ने नीट परीक्षा लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की
श्रीनगर में गढ़वाल विवि के छात्रों ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में नीट और यूजीसी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग की और शिक्षा मंत्री पर युवाओं के भविष्य की अनदेखी का आरोप लगाया। पिछले वर्षों में पेपर लीक के मामलों में वृद्धि से छात्रों में तनाव बढ़ा है।
श्रीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर गढ़वाल विवि के छात्रों ने नीट और यूजीसी पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया और सीबीआई जांच की मांग की। शनिवार को गोला पार्क में सीजेपी को छात्र-छात्राओं ने समर्थन देते हुए पीएम मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर युवाओं के भविष्य की जवाबदेही न देने का आरोप भी लगाया। गढ़वाल विवि के छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल और अंकित उछोली ने कहा कि देशभर में शिक्षा मंत्रालय का हाल दयनीय है, जिससे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
कहा कि पिछले दस वर्षो में पेपरलीक मामले बढ़े हैं, इससे निरंतर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव में हैं और आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं, जो कि चिंता का विषय है।कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी छात्रों के आक्रोश की अभिव्यक्ति बनकर आज देशभर में उभरकर आई है, जो कि युवाओं की आवाज को बुलंद किए हुए है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने और एनटीए को भंग कर सीबीआई जांच कराने की मांग की है।इस मौके पर समरवीर, प्रियंका खत्री, हिमांशी, तुषार, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


