सीयूईटी केंद्र आवंटन व नीट पेपर लीक के विरोध में एआईडीएसओ का प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

श्रीनगर में, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने सीयूईटी परीक्षा केंद्र आवंटन में अव्यवस्थाओं और नीट 2026 पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने एनटीए के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा को केंद्र सरकार द्वारा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के बार-बार रद्द होने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

सीयूईटी केंद्र आवंटन व नीट पेपर लीक के विरोध में एआईडीएसओ का प्रदर्शन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर गेट पर बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) से जुड़े छात्र-छात्राओं ने सीयूईटी परीक्षा केंद्र आवंटन में अव्यवस्थाओं और नीट 2026 पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि बार-बार नीट परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इससे लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ रहा है। छात्रों ने नीट परीक्षा को निजी संस्थाओं के बजाय केंद्र सरकार द्वारा कराये जाने, गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सीयूईटी परीक्षा केंद्र अन्य राज्यों में न देकर उत्तराखंड में ही निर्धारित किए जाने और दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मौके पर निशा, तन्मय, प्रभाकर बाबुलकर आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:फिर पेपर लीक
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।