रुड़की में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
रुड़की के चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और इसे शिक्षा, शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के त्याग का सम्मान बताया। उन्होंने बेटियों के शिक्षा के प्रति गंभीरता की भी सराहना की।
रुड़की। चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सासद त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे। ढंडेरी ख्वाजीपुर स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम उद्घाटन सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा यह सम्मान केवल प्रतिभा का सम्मान नहीं बल्कि शिक्षा के प्रति हमारी सोच,अध्यापको की मेहनत एवं अभिभावकों के त्याग का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा के प्रति बहुत गंभीर नजर आती है वह प्रत्येक क्षेत्र में अपने देश हित में काम करना चाहती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


