ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनमांगें ना मानी तो 21 से वन निगम कर्मचारी करेंगे हड़ताल

मांगें ना मानी तो 21 से वन निगम कर्मचारी करेंगे हड़ताल

वन विकास निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 21 नवंबर से हड़ताल पर जाने वाले हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 20 नवंबर तक का वक्त प्रबंधन को दिया है। उत्तराखंड वन विकास निगम चतुर्थ श्रेणी...

मांगें ना मानी तो 21 से वन निगम कर्मचारी करेंगे हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 14 Nov 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

वन विकास निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 21 नवंबर से हड़ताल पर जाने वाले हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 20 नवंबर तक का वक्त प्रबंधन को दिया है।

उत्तराखंड वन विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लंबे समय से ग्रेड पे 28 सौ से 42 सौ करने की मांग कर रहे हैँ। इसे लेकर वे कई बार निगम प्रबंधन और शासन को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके अलावा निगम में पिछले सत्र में खनन मजदूरों के लिए नौ लाख रुपये की दवाएं खरीद में भी घपले का आरोप लगा रहे हैँ। इस मामले की जांच की भी वे मांग कर रहे हैँ। इसके अलावा निगम में हुए दीवार घोटाले, लकडी घोटाले और घाटे में चल रहे डिवीजनों की जांच और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की जा रही है। कर्मचारियों ने 20 नवंबर तक सभी मांगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें