भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी: डीएम

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो-लापरवाही बर्दाश्त नहीं: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर देहरादून डीएम के सख्त निर्देश -प्रमुख पड़ावों

भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी: डीएम

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर रात्रि 10 बजे के बाद केवल आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों का ही आवागमन सुनिश्चित किया जाए। ताकि यात्रा मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सके। उन्होंने भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम ने प्रमुख यात्रा पड़ावों पर एसडीएम एवं सीओ द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने, पंजीकरण केंद्रों एवं होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, एफएम रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की बात कही।उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वच्छ पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता, शौचालयों की नियमित सफाई और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, ओवररेटिंग, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाएबैठक में यात्रा मार्गों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण, पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, वाहन फिटनेस तथा आरटीओ चेकिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी और सीएमओ डॉ. एम.के. शर्मा सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।-----राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्टदेहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। राष्ट्रपति 12 जून को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी और 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।इसके बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्थाओं को त्रुटिरहित एवं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर चूक अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।