केदारनाथ में 157 करोड़ की लागत से बनेगा सब स्टेशन

केदारनाथ में 157 करोड़ की लागत से बनेगा सब स्टेशन

संक्षेप:

केदारनाथ धाम में पावर सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यूपीसीएल की 157 करोड़ की लागत से बनने वाला यह सब स्टेशन 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई...

Oct 07, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

धाम का पावर सप्लाई सिस्टम होगा मजबूत, शत प्रतिशत सप्लाई होगी सुनिश्चित धाम में ही सब स्टेशन बनने से खराब मौसम का भी पावर सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर देहरादून, मुख्य संवाददाता। केदारनाथ धाम के पावर सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने को धाम में ही 33/11 केवी सब स्टेशन का निर्माण होगा। यूपीसीएल की ओर से 157 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे धाम में 24 घंटे गुणवत्तायुक्त पावर सप्लाई सुनिश्चित होगी। खराब मौसम में भी पावर सप्लाई बाधित नहीं होगी। एमडी यूपीसीएल अनिल कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से धामों में पावर सप्लाई सिस्टम को मजबूत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके तहत केदारनाथ धाम के विपरीत मौसम को खासतौर पर ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। इसके लिए धाम में ही आधुनिक तकनीक से 33 केवी का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। ये सब स्टेशन भविष्य में केदारनाथ धाम में बढ़ने वाली आधारभूत सुविधाओं में बिजली की बढ़ने वाली मांग की आपूर्ति करेगा। बताया कि इस सब स्टेशन से तीर्थयात्रियों, स्थानीय उपभोक्ताओं, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और प्रशासनिक इकाइयों को नियमित गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस सब स्टेशन की कुल क्षमता 10 एमवीए होगी। यह सब स्टेशन आधुनिक सुरक्षा उपकरणों, उन्नत नियंत्रण प्रणाली और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों के साथ तैयार होगा। भविष्य में केदारनाथ रोपवे के कारण बढ़ने वाली बिजली की जरूरतों को भी पूरा करेगा।